0 मामला पथरेहटा मौरंग घाट का
कदौरा-उरई। पथरेहटा मौरंग घाट से 27 जनवरी को दो रायफल लूट ले जाने के मामले में बुधवार रात थाना प्रभारी ने दूसरी लूटी रायफल के साथ लुटेरे का दबोच लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि लूट की घटना में शामिल में अन्य लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विदित हो कि थाना क्षेत्र के पथरेहटा मौरंग घाट से 27 जनवरी की रात पट्टाधारक बाबू लाल निषाद के मुनीमों से लुटेरे दो रायफल लूट ले गए थे। इस मामले में थाना प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने 5 फरवरी को लूटी एक रायफल के साथ निजाम पुत्र अजीज निवासी अमरौधा कानपुर देहात को दबोच लिया था। इसके बाद से लूटी दूसरी रायफल बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। इस दौरान बुधवार रात पुलिस ने दूसरी रायफल के साथ भूरा पुत्र जमाल निवासी चतेला को घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पथरेहटा घाट से लूटी गई दोनों रायफल बरामद कर ली गई है, अब जल्द ही लूट में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





Leave a Reply