0 प्लाट स्वामी व मिस्त्री गोली लगने से घायल
0 नाजुक हालत में दोनो मेडिकल काॅलेज रेफर
Milky_way_broken_European (1)उरई। प्लाट में चल रहे निर्माण को लेकर पड़ोसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्लाट मालिक को निर्माण करने से मना किया जब प्लाट मालिक ने निर्माण न रोका तो पड़ोसी ने फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली प्लाट मालिक के सीने एवं दूसरी निर्माण कर रहे मिस्त्री के सिर में लग गई। जिन्हें लहूलुहान अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को चिकित्सक ने नाजुक हालत में रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला इंदिरा नगर में कस्बा व थाना डकोर निवासी नीतू यादव का प्लाट था। जिसमें नीतू यादव ने मकान बनवाने के लिए निर्माण शुरू करा दिया। उसी प्लाट पर पड़ोस में रहने वाले रामस्वरूप राजपूत जो कि दबंग किस्म का है उसकी नियत काफी समय से खराब थी। नीतू प्लाट में निर्माण करा रहा था उसी दौरान रामस्वरूप अपने आधा दर्जन से अधिक अज्ञात साथियों के साथ आ गया और प्लाट में निर्माण करवा रहे नीतू व कार्य कर रहे मिस्त्री पर काम न करने का दबाव बनाने लगा। उसी दौरान दोनों लोगों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। तभी रामस्वरूप ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। जिससे नीतू व प्लाट में कार्य कर रहे राज मिस्त्री को गोली लग गई। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। तभी मौका पाकर रामस्वरूप व उसके साथी भाग निकले। आस पड़ोस के लोगों ने नीतू व उसके मिस्त्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को मडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। लेकिन तब तक कोई भी आरोपी पुलिस को नही मिल पाया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply