0 अध्यक्ष पद के लिये चार उम्मीदवारों के बीच है कड़ा मुकाबला
0 वोटरों की चिरौरी करने में लगे हैं प्रत्याशी
11orai05 11orai08 11orai06 11orai07कोंच-उरई। बार एसोसियेशन कोंच के सालाना निर्विाचन के लिये जारी चुनाव प्रक्रिया में नाम बापिसी तक कमोवेश पूरी बार कमेटी निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के बाद अन्य पदों के प्रत्याशियों ने भले ही चैन की सांस ले ली हो कि उन्हें घर घर जाकर वोट मांगने से निजात मिल गई है, लेकिन अध्यक्ष पद के लिये पर्चे भरने बाले सभी उम्मीदवार ज्यों के त्यों मैदान में डटे होने के कारण केवल इसी पद के लिये 16 फरवरी को मतदान होना है। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी हवा बनाने में जुट गये हैं और अलस्सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं की कुंडियां खड़काने में लगे हैं।
बार एसोसियेशन के मौजूदा चुनाव बार में तमाम विवादों के बीच घोषित हो जाने के बाद जैसे तैसे चुनाव प्रक्रिया चल निकली है और नामांकन से लेकर नाम वापसी तक लगभग सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है सिवाय अध्यक्ष पद के। अध्यक्ष पद पर चार लोगों अंबरीश रस्तोगी, कृष्णविहारी निरंजन, हल्केसिंह बघेल और अमरबाबू पाठक ने नामांकन किये थे और नाम बापिसी के दिन कोई भी अपने पैर पीछे खींचने को तैयार नहीं हुआ जिसके चलते इस पद पर मतदान की नौबत बन गई है। नाम बापिसी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से कृष्णगोपाल सौनकिया, दस साल से कम बाले उपाध्यक्ष पद से अमित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पद से संतोष नायक और कोषाध्यक्ष पद से दो लोगों दीपक मिश्रा व अनिल कौशल के नाम वापिस ले लेने के बाद इन पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है जबकि अन्य पदों पर एकल नामांकन आने के चलते उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना पहले ही दिन तय हो गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऐल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गयाप्रसाद गुप्ता, चुनाव अधिकारियों ओमप्रकाश अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, अवधेश द्विवेदी व लालजी सिंह गुर्जर द्वारा बताया गया है कि 290 मतदाताओं बाली इस बार में अब सिर्फ अध्यक्ष पद के लिये 16 फरवरी को सुबह 10.30 से शाम 3.30 तक मतदान तहसील स्थित बार भवन में होगा और उसी दिन वोटों की गिनती के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। सर्वाधिक प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के सभी चारों उम्मीदवार पूरा जोर चुनाव को अपनी तरफ तानने में लगाये हैं। देखा जा रहा है कि जो कभी सीधे मुंह किसी से बात तक नहीं करते थे, अब वोटरों की चिरौरी करने में लगे हैं। उठते भोर से लेकर देर रात तक मतदाता वकीलों के घरों की कुंडियां खड़काई जा रही हैं और अपने लिये वोट के साथ सपोर्ट की भी मांग की जा रही है।
ये पदाधिकारी चुने गये निर्विरोध
बार संघ चुनाव में जिन पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है उनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष के लिये वरूण चड्ढा, संयुक्त सचिव के लिये ऋषभ सीरौठिया, विपिन पटेल, संदीपकुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद के लिये रामलखन कुशवाहा, उपाध्यक्ष दस साल से अधिक बाले रामवीर सिंह गुर्जर, असित मिश्रा, उपाध्यक्ष दस साल से कम बाले वरूण चड्ढा, महामंत्री अरूणकुमार वाजपेयी, संयुक्त सचिव ऋषभ सीरौठिया, विपिन पटेल, संदीपकुमार श्रीवास्तव, सदस्य पंद्रह साल से अधिक रामकुमार खरे, रमेशचंद्र गौतम, रामनरेश त्रिपाठी, वीरेन्द्रकुमार स्वर्णकार, विश्वम्भर दयाल जाटव, राघवेन्द्र आनंद विदुआ, सामान्य सदस्य पंद्रह साल से कम सोमदत्त पांडे, अमितकुमार अग्रवाल, प्रधव मिश्रा, राजीव सोनी, अमित श्रीवास्तव, विनयकुमार गुप्ता।

Leave a Reply