11orai09कोंच-उरई। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने युवा समाजसेवी संदीप अग्रवाल को समिति का नगर अध्यक्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि वैश्य समाज की शक्ति को एकत्रित कर संगठन की मजबूती के लिये तो काम करना ही है, टुकड़ों टुकड़ों में बंटे समाज को भी एकजुट करने में उन्हें अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी है।
नवमनोनीत अध्यक्ष संदीप अग्रवाल की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने लगे हाथ अपनी टीम भी खड़ी करते हुये कार्यकारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष और दो प्रवक्ता बनाये गये हैं। अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद चैधरी, दिलीप अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, महामंत्री अनिल सर्राफ, मंत्री मृगेन्द्र सर्राफ, सहमंत्री रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल मिठया, प्रवक्ता सभासद द्वय नरेन्द्र मयंक व मनोज इकडया, ऑडीटर संजय मित्तल, मीडिया प्रभारी पारसमणि अग्रवाल, संगठन मंत्री पवन अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्यों में बल्लन अग्रवाल, वीरेन्द्र मिठया, बृजविहारी मुखिया, शैलेन्द्र अग्रवाल तथा वैभव अग्रवाल को जगह दी गई है। संदीप ने बताया है कि आगामी 30 मार्च को न्यू कुशवाहा लॉज धनुताल में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का एक दिवसीय आयोजन संपन्न होगा। उक्त आयोजन को लेकर समाज के युवा काफी उत्साहित हैं और तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं।

Leave a Reply