कोंच-उरई। लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की नृशंस हत्या को लेकर यहां के वकीलों में भी उबाल है। उन्होंने यहां बैठक कर उक्त हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये श्रद्घांजलि दी और न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया। बार संघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ अन्याय कतई नहीं बर्दाश्त किया जायेगा और इस संबंध में बार कौंसिल जो भी निर्देश देगा उसके अनुरूप अधिवक्ता कदम से कदम मिला कर आंदोलन करने के लिये सदैव तत्पर हैं। इस दौरान महंत ब्रजभूषण दास, केके श्रीवास्तव, संतलाल अग्रवाल, राजेश मिश्रा, महेन्द्रसिंह निरंजन, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अंबरीश रस्तोगी, पुरूषोत्तमदास रिछारिया, मोहम्मद अफजाल खान, अतुल चतुर्वेदी, सौरभ मिश्रा, शौकतअली, ब्रजेश मिश्रा, ब्रजेन्द्र नायक, अनिल अग्रवाल, ओमशंकर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, अरूण मिश्रा, हल्केसिंह बघेल, विश्वम्भर दयाल जाटव, नवलकिशोर जाटव, कुलदीप सौनकिया, कृष्णगोपाल सौनकिया, दीपक मिश्रा, सुधीर दुवे, अनिल पटैरया, असित मिश्रा, मुकीत अहमद, एनुलआरफीन, माशूक अली, जुनेद अनवर, अवधेश द्विवेदी, राघवेन्द्र आनंद विदुआ, अवधेश नगाइच, लालजी सिंह गुर्जर, नरेश अवस्थी, रामशरण कुशवाहा, सरनामसिंह यादव, माताप्रसाद अहिरवार, दीनानाथ निरंजन, योगेन्द्र अरूसिया, श्रीराम गुप्ता, राजेन्द्र निरंजन, विजय नारायण निगम, भानुप्रकाश सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।





Leave a Reply