Milky_way_broken_European (1)कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंच के प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. जयशंकर तिवारी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि महाविद्यालय में 13 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा तथा बतौर विशिष्ट अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया शिरकत कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालयीय परीक्षा 2015 में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए हिंदी व संस्कृत के सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply