0 वागीश्वरी साहित्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाला है कवि सम्मेलन
कोंच-उरई। नगर की जानीमानी साहित्यिक संस्था वागीश्वरी साहित्य परिषद के तत्वाधान में वसंत पंचमी के अवसर पर आगामी 12 फरवरी शुक्रवार शाम 6 बजे बल्दाऊ धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उक्ताशय की जानकारी संस्था अध्यक्ष मोहनदास नगाइच एवं सचिव दिनेश मानव ने देते हुए बताया है कि उक्त आयोजन में महेश कटारे सुगम बीना, संतोष सागर विदिशा, जब्बार झांसी, हेमा बुखारिया पृथ्वीपुर, प्रगति शर्मा झांसी, वेद पस्तोर टीकमगढ, रामस्वरूप सन्मति बीना जैसे कई नामचीन कवि और साहित्यकार शिरकत कर रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. घनाराम हरीराम महाविद्यालय विनौरा के प्रबंधक कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज करेंगे जबकि मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार निगम व शीतल सिंह सेंगर होंगे।





Leave a Reply