कोंच-उरई। आसन्न विधान परिषद के चुनाव में भाजपा आलाकमान द्वारा झांसी-ललितपुर-जालौन की निकाय सीट से पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय को प्रत्याशी बनाये जाने पर यहां भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षातिरेक में गोले दागे और मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सुनीलकांत तिवारी, सुनील शर्मा, अमित उपाध्याय, विनोद कुमार गुप्ता लोहई, नरेश वर्मा, धर्मेन्द्र राठौर, मयंकमोहन गुप्ता, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, डीके सोनी, अमित सोनी, महेन्द्र सोनी, लल्लूराम राठौर, विकास पटेल धनौरा, अजय गुप्ता, कमलेश लाला, अनिल अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





Leave a Reply