Milky_way_broken_European (1)कोंच-उरई। श्री रामकृष्ण सेवाश्रम के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद वर्सेटाइल स्कूल चैधरी धाम में 12 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर युग नायक स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्रस्तावित है। उक्ताशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक शंभू पटेल व सुरेंद्र कुमार ने देते हुए बताया है कि विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत में होते हुये भी अधिकतर युवा शराब, जुआ, फैशन, फिजूल-खर्ची, राजनैतिक दलाली जैसे व्यसनों की गिरफ्त में फंसा हुआ है जिसे जगाने के लिए युग नायक स्वामी विवेकानंद के विचार आज के दौर में प्रासंगिक हो सकते हैं।

Leave a Reply