उरई। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को मोहल्ला लहरियापुरवा में अवैध रूप से निर्मित आधा दर्जन से अधिक पक्के मकानों को जेसीबी चलवाकर तुड़वा दिया। इस दौरान महिलाएं जेसीबी मशीन के आगे लेट गई। लेकिन ईओ रविंद्र कुमार के साथ सीओ डाॅ. जंगबहादुर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल था। जिसने उपद्रव की किसी भी आशंका को सफल नही होने दिया। महिला पुलिस ने जेसीबी के सामने धरना दे रहीं महिलाओं को उठाकर एक तरफ कर दिया।
एक वृद्धा कार्रवाई के दौरान अचेत हो गई। जिससे पुलिस के हांथ-पैर फूल गये। लेकिन आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचा दिया। इस दौरान उजाड़े गये लोगों की चींख-पुकार गूंजती रही लेकिन प्रशासन बिल्कुल नही पसीजा। जिन लोगों के मकान ध्वस्त किये गये है उनमें पूर्व सभासद राजकुमार सोनी और उसके भाई प्रदीप सोनी का भी मकान है।
ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि उक्त जमीन आसरा योजना के तहत बनने वाली काॅलौनी के लिये चिन्हित की गई है। इसलिए जगह खाली कराना जरूरी है। इसमें किसी को रियायत दी जानी संभव नही है।







Leave a Reply