Milky_way_broken_European (1)उरई। कानपुर-झांसी एनएच पर हुंडई सवार लोगों से रोड होल्डप में आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश 10 लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गये। पीड़ित की वारदात के दौरान बुरी तरह पिटाई की गई। जिसकी वजह से उसे सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैय्यद अली निवासी पड़ाव थाना रायपुरवा कानपुर महाराष्ट्र में अपना मकान बेंचकर कानपुर के ही निवासी शान अली और फतेहपुर के मुईब अहमद के साथ हुंडई गाड़ी एमएच 01 एबी 9973 से लौट रहे थे। विलांया और पिंडारी के बीच उनकी गाड़ी के दोनों टायर पंचर हो गये। एक टायर की जगह तो उन्होंने स्टपनी लगा ली। दूसरे टायर के लिए वहां से गुजरे बाइक सवार को रोककर मुईब अहमद ने लिफ्ट ले ली तांकि कहीं पंचर ठीक करा सकें। वह बाइक सवार कुछ दूर एक पंचर वाले के यहां उनका उतारकर फुर्ती से वापस लौट गया। इस बीच उसके आधा दर्जन हथियार बंद साथी भी आ गये। उन लोगों ने सैय्यद अली और शान अली को घसीटकर गाड़ी के नीचे उतार लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सैय्यद अली के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये की नगदी उन्होंने छीन ली और इसके बाद उसके सिर में तमंचे से ताबड़तोड़ प्रहार किये। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई।
एट थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। लेकिन उन्होंने बताया कि सैय्यद अली को उनके साथ के लोग हालत नाजुक होने की वजह से सीधे कानपुर ले गये हैं। वे उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें अभी तक कामयाबी नही मिली है। इस कारण तहरीर न मिलने से मुकदमा दर्ज नही हो पाया है।

Leave a Reply