कालपी-उरई। कालपी काॅलेज में तीन दिन से चल रहे रंगारंग वार्षिक समारोह का समापन आज पूर्व विधायक डाॅ. अरुण मेहरोत्रा और उनकी पत्नी व जानीमानी चिकित्सक डाॅ. सीमा मेहरोत्रा के मुख्यातिथ्य में किया गया। दोनों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ने के साथ-साथ अपनी अन्य अभिरुचियों का भी विकास करना चाहिए तांकि उनका व्यक्तित्व पूर्ण हो सके।
समापन समारोह में क्रिकेट का फाइनल मैच बीएससी सेकेंड और बीएससी फस्र्ट की टीमों के बीच हुआ जिसमें बीएससी सेकेंड ने बाजी मारी। रस्साकसी की फाइनल में बीए की टीम ने एमए की टीम को मात दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. एम. सिंह, डाॅ. डीपी सिंह, डाॅ. संतोष पांडेय, डाॅ. सोमचंद्र, डाॅ. पंकज, डाॅ. अरविंद, डाॅ. आसिफ खान, डाॅ. ध्रुवेंद्र, डाॅ. अरुणेश आदि उपस्थित रहे।






Leave a Reply