उरई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई आगामी 21 फरवरी को जेल रोड स्थित क्षत्रिय भवन में समारोह आयोजित कर सजातीय प्रधानों का सार्वजनिक सम्मान करेगी। इस कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त तिथि को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विष्णु शरण सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर और कालपी क्षेत्र की विधायक के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सजातीय प्रधानों ने अपने-अपने गांव की जनता का विश्वास जीतकर चुनाव में सफलता हासिल की जिससे समाज का मान बढ़ा है। सम्मान समारोह के माध्यम से उनका अभिनंदन और उत्साहवर्धन करके उनमें अपनी-अपनी पंचायत में विकास और स्वच्छ राजनीति का माॅडल स्थापित करने की प्रेरणा भरी जायेगी।







Leave a Reply