उरई। दलित संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में संत शिरोमणि महाराज रविदास जी की जयंती पर 22 फरवरी को बघौरा स्थिति केएस प्ले स्कूल में सुबह 11 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
दलित संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सहाय व सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में केपी सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर, बसपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि और युवा समाजसेवी अंशुमन सिंह विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धम्मशील भंते जी महाराज द्वारा की जायेगी।
शनिवार को एक बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया जिसमें पंकज सहाय व नरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा तकदीर सिंह, कल्लन खां, संजीव श्रीवास, प्रेम नारायण अहिरवार, दिनेश कनौजिया, हरनारायण दोहरे, रामकुमार, पुष्पेंद्र गुर्जर, मोनू कुशवाहा उपस्थित रहे।







Leave a Reply