Milky_way_broken_European (1)उरई। सूखे के बावजूद बदइंतजामी की वजह से सरकार की राहत घोषणाओं का लाभ किसानों तक नही पहुंच पा रहा जिससे जिले में एक बार फिर उनके द्वारा जान देने का धारावाहिक सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन एक और किसान की मौत का समाचार आने से जिले का माहौल बुरी तरह गमगीन हो गया है।
डकोर थाना क्षेत्र के काबिलपुरा गांव में रामगोपाल (58वर्ष) को अपने खेत देखने के बाद दिल का दौरा पड़ गया और उसने वहीं दम तोड़ दिया। रामगोपाल के पास मात्र 1 हैक्टेयर जमीन थी जिसमें खरीफ के दौरान पानी न बरसने से एक दाना पैदा नही हो पाया था। रबी में उसने कर्ज लेकर खेत बो तो लिया था लेकिन नहर न आने से फसल सूखने लगी थी जिससे वह मायूस था। इसी सदमें में आज खेत देखते ही हार्टअटैक होने से उसके प्राण पखेरू उड़ गये। परिजनों ने बताया कि रामगोपाल पर बैंक और साहूकारों का पांच लाख रुपये तक का कर्जा था।

Leave a Reply