कालपी-उरई। विधान परिषद के स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए इकतरफा जीत का मैदान दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से पार्टी का हर नेता श्रेय लेने के लिए बढ़ चढ़कर रमा निरंजन के पक्ष में कार्य करने की होड़ में जुटा हुआ है।
शनिवार को यहां साजन ढाबा पर हुई बैठक में इसका नजारा साफ देखा गया। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने रमा के चुनाव की पूरी बागडोर जिले में संभाल ली है। जब उन्होंने बैठक में इलाकाई नेताओं से कैफियत लेना शुरू की तो ब्यौरा देते समय उन नेताओं का बुलंद मनोबल देखने लायक था। पूर्व विधायक डाॅ. अरुण मेहरोत्रा और नगर पालिका चेयरमैन कमर अहमद भी बैठक में मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वैसे तो शुरू से ही कालपी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी एक छत्र दबदबा कायम किये हुए थी लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गत् दिनों छौंक के पास हुई सभा और उसमें 40 राजकीय नलकूंपों, सूर्यकुंड पर लिफ्ट कैनाल जैसी उनकी लोकलुभावन घोषणाओं के बाद तो आलम यह है कि दूसरी पार्टियों के प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं तक का रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में हो गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में संभव था कि बसपा पहले उनकों कुछ टक्कर देती लेकिन अब तो बसपा भी प्रतीकात्मक मुकाबला ही कर पायेगी। जबकि दूसरी पार्टी तो गिनती में ही नही है। हरमोहन सिंह यादव, अरविंद यादव, इरशाद खान, प्रशांत सेंगर, पन्नू, राकेश पुरवार, धीरू गोयल, शिवशंकर, राजेश द्विवेदी आदि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







Leave a Reply