IMG-20160213-WA0054 IMG-20160213-WA0049उरई। युवा समाज सेवी विकास बाबा ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में उतारने की जरूरत हैं तभी इस देश और समाज का सही तरीके से भला हो सकता है।
यह बात युवा समाज सेवी विकास बाबा ने ग्राम लौना में रामलीला के मंचन का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रामराज्य में सच्चा लोकतंत्र था। उन्हें लोकलाज का इतना ख्याल था कि यह जानते हुए भी कि जगत जननी मां सीता पर एक अदने व्यक्ति द्वारा लगाया जा रहा कलंक झूठा है फिर भी राज्य के उच्चादर्शो की साख बनाये रखने और लोगों को नैतिकता के पथ पर चलने हेतु प्रेरित करने के लिए नजीर पेश करने हेतु उन्होंने सीता जी का परित्याग कर दिया था। सच्चा लोकतंत्र तभी है जब जनमत को सत्ताधारी शिरोधार्य करें और हर सूरत में जनमत का ध्यान रखते हुए अपने कदम आगे बढ़ायें।
एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने ग्राम पड़री में क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूंद में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों की हारजीत राष्ट्रीय मनोबल से जुड़ी रहती है। भारतीय खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धाओं में नये-नये रिकार्ड बनाकर देश की युवा शक्ति में आत्म विश्वास का जो विस्फोट किया है उसी का नतीजा है कि आज देश की गिनती महाशक्ति के रूप में हो रही है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को एहसास कराया कि प्रतिभा महानगरों की मोहताज नही है। अगर लगन सच्ची है तो ग्रामीण क्षेत्र से भी सचिन तेंदुलकर निकल कर सामने आ सकते हैं। उन्होंने जिले में क्रिकेट के गुदड़ी के लालों को आगे बढ़ाने के लिए अपने भरपूर सहयोग की पेशकश की।

Leave a Reply