उरई। पूजा करके बुलेरो से लौट रहे प्रधान के परिवार के लोग बाइक को बचाने के चक्कर में जीप पलट जाने से पांच महिलाएं घायल हो गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भदवां के प्रधान सुशील कुमार दोहरे का परिवार ग्राम कोड़ा किर्राही में यमुना किनारेे ऊंचाई पर बने प्राचीन सिद्ध भैरव मंदिर के दर्शन करके लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक को बचाते समय जीप पलट गई जिससे उसमें बैठी पांच महिलाएं घायल हो गईं। इनमें दिव्य ज्योति (30वर्ष) पत्नी अमित कुमार निवासी मोहल्ला सुशील नगर उरई, आराधना (32वर्ष) पत्नी अजय कुमार निवासी मोहल्ला बघौरा उरई, प्रियंका (21वर्ष) पुत्री सुशील कुमार निवासी मोहल्ला उमरारखेरा उरई, निशा (22वर्ष) पत्नी राज निवासी पुलिस लाइन उरई और शील कुमारी (45वर्ष) पत्नी संतोष कुमार निवासी मोहल्ला सुशील नगर उरई शामिल हैं। सभी घायल महिलाओं का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।







Leave a Reply