Milky_way_broken_European (1)उरई। पुलिस की ढिलाई की वजह से जिले में चोरों की सहालग शुरू हो गई है। हर रोज किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोर किसी बेचारे का सारा माल असबाब चुराकर उसे नंगा कर जाते हैं। जिसके बाद उसके पास आंसू बहाने के अलावा कुछ नही रह जाता।
चोरों के कहर का ताजा निशाना डकोर थाने के मुहाना गांव में ताहर राजपूत का घर बना। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सात-आठ नकाबपोश बदमाश उनके घर की दीवाल फांदकर घर में घुस गये जिसके बाद उन्होंने जिन कमरों में घर के लोग सो रहे थे उनके दरवाजों की कुंडी जड़ दी और इत्मीनान से पूरे घर को खंगाला। वे लोग भरे हुए बक्सों को उठाकर गांव के बाहर ले गये। जिनका ताला तोड़ने पर 27 हजार रुपये नगद व लाखों का जेवरात उनके हाथ लग गया। बक्से और उनमें भरे कपड़े मौके पर ही छोड़कर इसके बाद चोर चंपत हो गये। लगभग तीन लाख रुपये की चपत इस चोरी में ताहर राजपूत को लगी है। सिर धुनते हुए ताहर ने बाद में डकोर की पुलिस को सूचना दी तो एसओ साहब समेत उनकी नौटंकी मार्का पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरों के अनुष्ठान का समापन समारोह करके वापस लौट आई।

Leave a Reply