उरई।बृज कंुवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल भारत विकास परिषद मैथलीशरा गुप्त शाखा उरई डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ एवं उरई ब्लड कमांडो द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आज रक्तदान दिवस के रूप में आयोजित करके युवा समाज को एक नया संदेश देने के लिये एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन जीवनराम गुप्ता द्वारा किया गया। इस शिविर में 75 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। इस शिविर में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी द्वारा भेजी गयी 12 सदस्य टीम ने रक्तदान कराया। रक्तदान शिविर के अवसर पर मुख्य अतिथि रामगणेश जिलाधिकारी जालौन अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमे रक्तदानियों से प्रेरणा लेनी चाहिये। जनपद जालौन में भारत विकास परिषद अपने सामाजिक कार्यों के कारण अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि दिवस को रक्तदान दिवस के रूप में मनाने के लिये आयोजिकों का धन्यवाद करते हुये कहाकि समाज को जागरूक करते हुये रक्तदान की प्रक्रिया सत्त एवं व्यापक रूप से चलती रहनी चाहिये। भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष इं. अजय इटौरिया एवं राष्ट्रकवि शाखा के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह कंथरिया ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी जालौन का सम्मान किया।
इंजीनियर अजय इटौरिया जिला अध्यक्ष भारत विकास परिषद ने बताया कि गत वर्ष 14 फरवरी 2015 को जिन्होंने रक्तदान किया था। उनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज रक्तदान करने वालों को रक्तदाता, जीवनदाता का मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज रक्तदान करने वालों में झांसी से आये जयन्त कुमार, आकाश सूरी, अजय इटौरिया, अजीज रहमान, शुभम अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, आयुष अग्रवाल, रंजनीश सिंह, आशीष तिवारी, अरविन्द गुप्ता, बबीता वर्मा, अरविन्द तरसौलिया, इं. राजीव गोयल, रवि कुमार, हिमांषु राज बुधौलिया, रमाकांत पाण्डे, चन्द्रशेखर, मुकेश राजपूत, श्रीमती आराधना सिंह, गौरव झिरौलिया, गणेश शंकर, मौसम वर्मा, यशा राजपूत, सत्यघन सिंह, आशीष श्रीवास्तव, संजय गुप्ता उक्त के साथ ही रक्तदान जारी रहा। रक्तदाताओं को मैडल देकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संस्थापक सदस्य डा. हरिमोहन पुरवार, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष रितेष तरसौलिया, सचिव राघवेन्द्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष डा.ममता स्वर्णकार, उपाध्यक्ष संजय सिंह, लक्ष्मणदास बबानी, रामजी सिंह सेंगर, नवीन विश्वकर्मा, अजय महतेले, राजेश निगोतिया, आशीष सेठ, सुधांशु गुप्ता, जितेन्द्र कंथरिया, हरिकिशोर गुप्ता, अनूप महेश्वरी, इ.सुनील दोहरया, मुकेश प्रजापति, अश्वनी पुरवार, मनोज गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, गोपाल खैरा, राकेश रंजन, दिनेश गुप्ता, आनन्द, महेश मिसुरहा, प्रमोद कठिल, डा.अभय करन सक्सेना, भूपेन्द्र कंथरिया, सीताराम अग्रवाल, डा.संजीव गुप्ता, अनूप महेश्वरी, रामकिशोर निरंजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झंासी की टीम डा. विकास गोयल प्रवक्ता रक्त कोष विभाग के साथ 11 सदस्य टीम पूरे समय उपस्थित रहकर रक्तदान कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहयोग किया।
विगत वर्ष बृजकुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना सहित 58 महानुभावों द्वारा रक्तदान किया गया था। इस बार भी विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं जैसे पंतजलि योग समिति प्राथमिक शिक्षक संघ परमार्थ समाजसेवी संस्थान, भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उरई ब्लड कमाण्डो एवं विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों द्वारा बढ़ चढ़कर रक्तदान में भाग लिया।







Leave a Reply