उरई। सघन पल्स पोलियों प्रतिरक्षण के लिये 21 फरवरी से चलने वाले महाअभियान के लिये 15 व 16 फरवरी को सीएमओ कार्यालय परिसर में वैक्सीनेटरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी पल्स पोलियों अभियान के नगर क्षेत्र प्रभारी डा.जी.प्रसाद ने दी।
डा.जी. प्रसाद ने अवगत कराया कि पिछले चक्र की कामयाबी को दोहराने के लिये 21 फरवरी के चक्र के लिये मुस्तैद व्यवस्थायें की गयी है। इसके तहत बूथ दिवस के बाद टीमों द्वारा घर घर जाकर दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। मोबाइल और ट्राजिंट टीमों में सम्बद्ध वैक्सीनेटरों व पर्यवेक्षकों को उक्त तिथियों में प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। इसीलिये उक्त टीमों में शामिल सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियां, शिक्षक व स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता समय पर प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे।







Leave a Reply