Milky_way_broken_European (1)उरई। एक सप्ताह से सनातन धर्म बालिका महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन आज छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रश्मि पालीवाल, अलका, शिखा व मेघा ने सरस्वती वन्दना के गायन से किया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डा. अभिलाषा यादव के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता कराई गयी। जिसमें छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कला के अनूठे आयाम दिखाकर शिक्षिकाओं को गदगद कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा. रश्मि महेश्वरी ने कहा कि शिक्षा और सस्कार विद्यार्थी जीवन में साथ साथ चलने चाहिये। एनएसएस से सेवा और परोपकार के संस्कार विकसित होते है। जिसकी वजह से इस कार्यक्रम की महत्ता स्वयं सिद्ध है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सिंह ने सात दिन के शिविर की आख्या प्रस्तुत की। प्रार्थना द्विवेदी, अर्चना व्यास, दया सिधु व्यास, दीपेश, सुशील दीक्षित, दिनेश, उमाकांत, महेन्द्र दीक्षित आदि शिक्षक/शिक्षिकाओं के अलावा पूनम, शबनम, अलीशा, शिल्पी, अंजनी, रूबी, गोल्डी आदि छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply