उरई। यूथ आइकाॅन और प्रख्यात समाज सेवी विकास बाबा का तूफानी अभियान जिले में जारी है इसके तहत ग्राम रूरा कमसेरा में उन्होनें आज कबडडी टूर्नामेंट का उदघाटन किया इस दौरान विकास बाबा ने कहा कि परंपरागत खेल नई पीढ़ी में शारीरिक सौष्ठव के विकास में सहायक हैं। इसलिए इन खेलों को फिर से बढ़ावा देने की जरूरत है।
इसके बाद उन्होंने ग्राम खकसीस में एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों को पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भौतिक संसाधनों से किसी देश की प्रगति नही हो सकती। इसलिए प्रगति के केंद्र में मनुष्यों को रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य नई पीढ़ी के नस्ल सुधार की दिशा में सबसे मजबूत पायदान हैं जिसकों प्राथमिकता आवश्यक है। उन्होंने जिले के पिछड़े क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों के प्रोत्साहन के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।







Leave a Reply