0 पीड़ित के शिक्षक भाई ने जिलाधिकारी से की शिकायत
15orai01उरई। बीहड़ में सक्रिय एक दस्यु सरगना ने एक किसान को धमकी भरा पत्र भेजकर रंगदारी के रूप में 25 लाख रुपये की मांग कर दी। जब किसान ने इसकी सूचना गैर जनपद में तैनात अपने शिक्षक भाई को दी तो शिक्षक ने पूरे घटनाक्रम से जिलाधिकारी को अवगत करया तो अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा किये जाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने पूर्ण सुरक्षा का अश्वासन देकर धमकी भरा पत्र भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव में किसान बल्लू प्रजापति जो कि अपने घर में रहकर खेती किसानी करता है। पिता शिक्षक थे और सेवानिवृत्त होने के उपरांत वह भी घर पर रहते हैं। बड़ा भाई सूर्य प्रकाश प्रजापति जो कि गैर जनपद में शिक्षक के पद पर तैनात है। 30 दिसंबर को दस्यू सम्राट डाकू अन्ना भाई चंबल यमुना घाटी क्षेत्र के नाम से किसान को घर पत्र भेजकर 25 लाख रुपये की मांग की थी जिस पर किसान ने पूरे मामले से अपने शिक्षक भाई को अवगत करया। पत्र में यह भी लिखा था कि मांग पूरी न करने के एवज में अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। डकैत द्वारा भेजा गया पत्र मिलने के बाद से शिक्षक का पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है। रात में कोई उनका दरवाजा खटखटाता हैं उन्हें लगता है डाकू आ गए हैं। शिक्षक ने पहले कुठौंद थाना में तहरीर दी, परंतु पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को शिक्षक ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
ज्ञातव्य हो कि किसान से 25 लाख रुपये की मांग के लिए डाकू अन्ना भाई ने लैटर पैड पर धमकी भरा संदेश भेजा है। पत्र में सबसे ऊपर दस्यु सम्राट डाकू अन्ना भाई चंबल यमुना घाटी क्षेत्र मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश छपा हुआ है। कुठौंद थाना ग्राम जमालपुर (जुन्नारदार) निवासी बल्लू प्रजापति के घर रजिस्टर्ड डाक से यह पत्र दिसंबर माह में आया था। प्रेषक के तौर पर लिफाफे पर रामनरेश गुप्ता, मुंसिफ कोर्ट के पीछे बनारसीदास औरैया का पता लिखा हुआ था। पत्र में लिखा था कि अपने परिवार की सलामती चाहते हो तो 25 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। यदि मांग को नजरअंदाज किया तो उसका अंजाम बेहद बुरा होगा। बल्लू प्रजापति के परिवार में कितने सदस्य हैं, कौन कहां पर रहता है। सबकुछ पत्र में लिखा हुआ था। 30 दिसंबर को रुपये, अस्ता, मई या फिर जालौन के बीहड़ में पहुंचाने की नसीहत दी गई थी। पैसे लेकर अने वाले को जय श्रीराम लिखी तौलिया पहनकर आने को कहा गया था जिससे कि उसकी पहचान हो सके। हालांकि बल्लू प्रजापति ने पैसे नहीं दिए। लेकिन अब कुछ दिनों से अंजान लोग रात में उसके घर के आसपास मंडराने लगे हैं। उरई में उसके बच्चे रहते हैं। दो दिन पहले रात में चार पांच लोग उसके घर पर आये और दरवाजे को खटखटाते रहे, कहीं वे दस्यु अन्ना के आदमी न हो इस डर से घर के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। बल्लू ने इससे पहले कुठौंद थाना पुलिस को डाकू द्वारा भेजे गए पत्र के बारे में अवगत कराया था, परंतु पुलिस ने मामले को हल्के में लिया, सोमवार को जिलाधिकारी को बल्लू के शिक्षक भाई सूर्यप्रकाश ने इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जिलाधिकारी रामगणेश ने बताया कि डाकू द्वारा पत्र भेजकर 25 लाख रुपये मांगे जाने की शिकायत उन्हें मिली है। इस बारे में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।

Leave a Reply