14orai06उरई। वैलेन्टाइन डे पर शादी के लिये प्रपोज करने आये लड़के ने इन्कार सुनकर लड़की को गोली मार दी। लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला तिलक नगर निवासी पप्पू शाह ने अपनी पुत्री नेहा खातून (22 वर्ष) की शादी नन्दनपुरा झंासी निवासी असलम के साथ करने की हामी पहले भर दी थी लेकिन बाद में किसी वजह से दोनों परिवारों में मन मुटाव होने के कारण उसने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया। गौरतलब यह है कि असलम नेहा खातून की मौसी का लड़का है। रविवार को वैलेन्टाइन डे पर असलम झांसी से आया और गुलाब का फूल लेकर नेहा को शादी के लिये प्रपोज करने पहुंच गया पर घर वालों की मर्जी न होने को देखते हुये उसने असलम की पेशकश कबूल नहीं की। जिससे असलम इतना नाराज हो गया कि उसने तमंचे से नेहा पर गोली चला दी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। पहले उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से बाद में उसे मेडिकल कालेज अस्पताल झांसी के लिये रिफर कर दिया गया है।

Leave a Reply