0 मृतक आश्रित को नौकरी एवं परिजनों को सरकार दे आर्थिक सहायता
15orai02उरई। उच्च न्यायालय की एकल पीठ लखनऊ में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता की रहस्यमय ढंग से हुई हत्या के मामले में जिला बार संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रामगणेश सौंपकर अधिवक्ताओं ने निर्मम हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई एवं परिजनों को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की।
आज जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में बार संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करया कि लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा जो कि अधिवक्ता के साथ-साथ एक मंदिर के पुजारी भी थे। मंदिर परिक्रमा के पास ही उनका खून से लथपथ शव मिला था। जिस पर हत्या की आशंका जताई गई। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम् से मृतक अधिवक्ता की हत्या में वांछित हत्यारोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी के साथ-साथ पूरे परिवार की सुरक्षा किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बार संघ के सचिव बृजबिहारी गुप्ता, अभिलाख सिंह सेंगर, शशिकांत पाठक, गजेंद्र कुमार वर्मा, हेमंत द्विवेदी, अरविंद्र श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रमेंश चंद्र मिश्रा, मारुती नंदन गुप्ता, देवेश कुमार त्रिपाठी, भगवान दास प्रजापति, अनुराग सिंह सेंगर सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply