उरई। युवती की जलकर मौत के एक मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। सोमवार को युवती के पिता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया।
मुहल्ला पाठकपुरा में रामकुंड के पास रहने वाले अनवर हुसैन के अनुसार उसकी बेटी रुखसार की शादी 15 नवंबर 2014 को कपासी निवासी लाल मुहम्मद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा था। शादी के एक साल बाद ही उसकी बेटी को जलाकर मार दिया गया। उसने 19 नवंबर 2015 को उसकी बेटी की हत्या की गई थी। पुलिस ने एक महीने बाद 23 दिसंबर को दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। परंतु अभी तक दहेज हत्या में नामजद किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए उसे धमका रहे हैं। आज उसने अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।







Leave a Reply