0 मथुराप्रसाद महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर आज शुरू हुआ। कॉलेज कैम्पस से अंडा गांव के पंचायत भवन तक शिविरार्थियों ने साइकिल चला कर साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया और ग्रामीणों को इसके लिये जागरूक किया।
गांव अंडा में शिविर का शुभारंभ गांव के ही वरिष्ठ नागरिक गोविंदसिंह निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. जयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोजकुमार तिवारी के दिशा निर्देशन में शिविर में सहभाग कर रहे स्वयं सेवकों नमन चतुर्वेदी, अविरल अग्रवाल, गुलजार, शिवांगी लाक्षकार आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रज्ञा, सौम्या, खुशबू, राधा, ने मां वीणापाणि का आह्वान किया, स्वागत गीत शुभि कौशिक व सोनाली ने प्रस्तुत किया। भावना कौशिक, वंदना, प्रीति, रिषु, दीपिका आदि ने अन्यान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान वहां मौजूद रहे ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में जागरूक करने की कोशिश की गई। मुख्य अतिथि डॉ. जयशंकर तिवारी ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण असंतुलन एक वैश्विक और अति गंभीर समस्या है जिसके परिणाम हम अतिवृष्टि, अकाल, सूखा और मौसम के असहज परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं। हम सभी का दायित्व है कि अपने स्तर से भी हम पर्यावरण बचाने के लिये अधिकतम प्रयास करें, पेड़ लगायें और उनका पर्याप्त पोषण करें। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों की ओर भी ध्यानाकर्षण करते हुये इनसे समाज को मुक्त करने का आह्वान किया। संचालन पारसमणि अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. मृदुल दांतरे, मनीष दुवे, अक्षयवर नाथ मिश्रा, प्रदीप गौतम, राकेश वर्मा, प्रभांशु नगाइच, भूपेन्द्र त्रिपाठी, मोहम्मद शरीफ आदि ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। सोनाली पिपरैया, शालिनी जैन, मुनो कुशवाहा, प्रिया सोनी, नगमाबानो, दीपिका राठौर, रेशू वर्मा, प्रीति राठौर, गौरव कुमार, अंकित अग्रवाल, सृष्टि पिपरैया, रेनू यादव, वंदना, पूजा कुशवाहा, भारती, मोहित, अंकुर वर्मा, अमन कौशिक, सौम्या दुवे, कुलदीप आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply