0 पिंडारी कस्तूरबा की हालत खराब
0 कोंच कस्तूरबा में बश्चियों द्वारा तैयार मॉडल देख खुश हुये एसडीएम
15orai08कोंच-उरई। सरकार द्वारा शिक्षा पर करोड़ों खर्च किये जाने के बाबजूद पढाई का आलम यह है कि न तो पढाने बाले और न पढने बाले शिक्षा के प्रति संजीदा हैं। सोमवार को औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम को उस वक्त बड़ी कोफ्त हुई जब उन्होंने पिंडारी स्थित डायट का निरीक्षण किया। उन्हें वहां न तो पढने वाले ही मिले और न पढ़ाने वाले। कमरों में गंदगी का आलम यह था दो इंच मोटी धूल की परत वहां चुगली कर रही थी कि शायद यह महीनों से खुला ही नहीं है। कमोवेश कुछ ऐसे हालात पिंडारी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के दिखाई दिये, अलबत्ता कोंच कस्तूरबा की स्थिति उन्हें ठीक ठाक लगी। यहां बच्चियों की क्रियाशीलता देख एसडीएम खुश भी हुये।
सोमवार को जिलाधिकारी रामगणेश के निर्देश पर एसडीएम कोंच संजयकुमार सिंह औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। पहले उन्होंने शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पिंडारी में अपनी गाड़ी का रूख कर दिया तो वहां उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी कबाड़घर में घुस गये हों। वहां कमरों और फर्नीचर की हालत काफी खराब थी, कमरों में धूल की मोटी परत, चारों तरफ गंदगी के अंबार, ऐसा कहीं नहीं लगा जैसे यहां कक्षायें चलती भी हैं। कुल मिला कर अव्यवस्थाओं का बोलबाला वहां पांव पसारे पड़ा था। प्रशिक्षण पाने बाले छात्रों की स्थिति यह थी कि बीटीसी 2014 बैच के सभी गैरहाजिर पाये गये, 2013 बैच के 80 अनुपस्थित, कक्षायें भी नहीं चल रहीं थीं न ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इससे कुछ कम खराब हालात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पिंडारी के मिले। वहां उन्होंने क्लासरूम, उपस्थिति रजिस्टर, भोजन आदि चैक किये। परिचालक धर्मेन्द्र की हाजिरी लगी थी लेकिन वह गैरहाजिर मिला। कक्षा 7 व 8 की कक्षायें एक ही कक्ष में चलती मिलीं, कुल 86 बच्चियां वहां पंजीकृत मिलीं। सुबह के नाश्ते में मिला पोहा दूध मेनू के मुताबिक नहीं था, भोजन में चावल कच्चा पाया गया। परिसर की साफ सफाई भी ठीक नहीं मिली। इसके इतर कोंच कस्तूरबा के निरीक्षण में कुल मिला कर स्थिति ठीक ठाक मिली। वंदना वर्मा, शालिनी वर्मा, एकता, कविता बबेले, बरखा यादव, विनीता वर्मा, जगतसिंह, पुष्पा याज्ञिक, कृपाशंकर राजपूत आदि स्टाफ मौजूद मिला। बश्चियों ने एसडीएम को अपने तैयार किये हुये मॉडल दिखाये जिन्हें देख वे खुश हो गये और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा भी की। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को भेजी जा रही है।

Leave a Reply