0 अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त हुआ प्रशासन
0 बाईस फरवरी से शुरू होगा अभियान, गरजेगी जेसीबी
15orai07कोंच-उरई। पिछले दिनों आधी अधूरी तैयारियों के चल कर टांय टांय फिस्स हुये अतिक्रमण अभियान की विफलता के बाद प्रशासन अब पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान शुरू होने से पहले पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को पालिका कार्यालय में स्थानीय प्रशासन, पालिका प्रशासन और व्यापार मंडलों के बीच वार्ता हुई जिसमें तय हुआ कि बिना किसी को अभय दिये एक तरफ से सारा अतिक्रमण साफ किया जायेगा। अधिकारियों ने दो टूक कह दिया है कि नाली से नाली उन्हें सड़क खाली चाहिये, इस हद में पाये जाने आले अतिक्रमण हो सख्ती के साथ मिसमार कर दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 22 फरवरी से अभियान की शुरूआत होगी और वह चाहेंगे कि इस अवधि में जिनके भी अतिक्रमण नालियों पर हैं वे स्वतरू हटा लें, अन्यथा की स्थिति में अगर प्रशासन को अतिक्रमण हटवाना पड़ा तो उसका जुर्माना दुकानदारों से बसूला जायेगा।
सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम संजयकुमार सिंह की अध्यक्षता और सीओ मनोजकुमार गुप्ता, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, ईओ विनोदकुमार सोलंकी, एसएसआई हरेन्द्र सिंह आदि की मौजूदगी में व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बैठक में तय हुआ कि व्यापारी प्रशासन का सहयोग अतिक्रमण हटाने में जरूर करेंगे लेकिन प्रशासन को भी अपना तराजू पासंग रहित रखना होगा, यानी जो भी अतिक्रमण की जद में आता होगा उसे बिना किसी हील हुज्जत के सख्ती के साथ हटाया जायेगा। प्रशासन के लोगों ने भी हामी भरी कि किसी के साथ अपनत्व दिखाये बिना सभी अतिक्रमण पूरी सख्ती के साथ हटाये जायेंगे। एसडीएम ने कहा कि नाली से नाली पालिका की सीमा मानी जायेगी और नाली बिल्कुल खाली चाहिये। अतिक्रमण चाहे अस्थाई हो या स्थाई, सख्ती के साथ हटा दिया जायेगा। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा दुकानदार अपना सामान नाली की सीमा के भीतर ही रखेंगे, दुकान में पक्की एप्रोच ढहा दिये जायेंगे लिहाजा इसका विकल्प लोहे की फोल्डिंग जाली दुकानदार लगवा सकते हैं ताकि नालियां सफाई करने में दिक्कत न पेश आये। सीओ गुप्ता ने कहा कि भले ही पीएसी बुलानी पड़े लेकिन अतिक्रमण कतई रहने नहीं दिया जायेगा क्योंकि इससे आम नागरिकों को दिक्कतें होती हैं, न्यायालय का भी सख्त आदेश है कि अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाया जाये। उन्होंने पालिका को भी कहा कि दुकानों के आगे जिनके सामान रखे मिलें उन्हें जब्त कर लिया जाये। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने दुकानदारों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान एसआई पुलिस रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, सेनेट्री इंसपेक्टर अभय सिंह, जेई सतीश कमल, किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन के संरक्षक प्रमोद शुक्ला, विनोद गुप्ता लोहई, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कमलेश गिरवासिया, सपा नेता सरनाम सिंह यादव, देवीदयाल रावत, सभासद संजय सोनी, महावीर यादव, बादाम सिंह कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, शकीला बानो, कुलदीप चैधरी, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply