उरई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर विकास खंड कुठौंद के सिरसा कलार ग्राम में शासकीय सहायता प्राप्त आदर्श जूनियर हाईस्कूल में बीएसए से सांठगांठ कर गलत ढंग से तीन नियुक्तियां करने के लिए षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया।
नगर मंत्री गौरव द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे उक्त प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को बताया कि उक्त विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाध्यापक आपस में चचेरे भाई हैं। विद्यालय में तीन पद रिक्त हैं जिनके बारे में अल्प प्रसार संख्या वाले अखबारों में विज्ञापन छपवाकर औपचारिकता पूरी की गई। जिसकी वजह से अंतिम तिथि तक केवल 19 आवेदन तीन भर्तियों के सापेक्ष आये। लेकिन किसी कारण से यह प्रयास विफल हो गया। जिसके बाद दोबारा पहले के तरीके से विज्ञापन निकालने की खानापूर्ति की गई। जिससे किसी को इस बारे में पता नही चल पाया। मालूम हुआ है कि बीएसए के संरक्षण में प्रबंधक व प्रधानाचार्य गुपचुप साक्षात्कार की औपचारिकता कराकर अपने सगे रिश्तेदारों की नियुक्ति उनसे भी लाखों रुपये वसूलकर करने के फिराक मे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसकी जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री राजा चैहान, जिला संगठन मंत्री अजय यादव, पराग शर्मा, मनमोहन विश्वकर्मा दीपू, विशाल सेंगर, कार्तिक गौतम, दीपराज दुबे, उपेंद्र चैहान, सत्यम कुमार, राजा मुसमरिया, गौरव परिहार, राम पटैरिया, भूपेंद्र चतुर्वेदी, शिववीर गौर, राहुल दीक्षित, आशू विश्वकर्मा, अभिषेक राजपूत आदि शामिल थे।







Leave a Reply