उरई। हाइवे पर डम्पर के अल्टो कार में टक्कर मारने से कार चालक की मौत हो गई। कार में बैठे एक बच्ची सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज अस्पताल झांसी के लिए हालत नाजुक होने की वजह से रेफर कर दिया गया है।
बकेवर इटावा निवासी संजय अवस्थी (35वर्ष) अपनी पत्नी इंदु अवस्थी (30वर्ष), साले हर्ष चतुर्वेदी और साली मोहिनी चतुर्वेदी (18वर्ष) को लेकर राममोहन दुबे की अल्टो कार से एक विवाह समारोह में शामिल होने झांसी जा रहे थे। हाइवे पर बड़ागांव के पास सामने से आ रहे डम्पर यूपी 93 बीटी 7515 के चालक ने अंधाधुंध रफ्तार के कारण अल्टो में टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। राममोहन दुबे खुद कार चला रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंदु की गोद में उनकी पांच वर्षीय बेटी ईशा भी थी। उस समेत पांचों लोगों की हालत बुरी तरह घायल होने की वजह से बेहद नाजुक थी। जिसके चलते जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने उनकों झांसी रेफर कर दिया। उधर ग्रामीणों ने डम्पर के चालक मुमताज निवासी कुशीनगर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि उसका हेल्पर आपाधापी में भाग निकला।







Leave a Reply