16orai07कोंच-उरई। आज तहसील में निपटे तहसील दिवस में अब आम जनता की रूचि शायद कम होती जा रही है जिसके चलते बमुश्किल 16 फरियादें ही आ सकीं, इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया जाना इस आयोजन की उपलब्धि मानी जा सकती है। एसडीएम ने एक बार फिर अधिकारियों के पेंच कसते हुये कहा कि समस्या का समाधान करना ही नहीं बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान करना भी उनकी ड्यूटी है। एक समस्या के लिये अगर फरियादी विभागों के चक्कर ही काटता रहे और एक के बाद एक तहसील दिवस में उन्हें उठाता रहे तो फिर इस आयोजन का मतलब ही अनौचित्यपूर्ण हो जायेगा।
एसडीएम संजयकुमार सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ मनोजकुमार गुप्ता, बीडीओ कोंच बब्बन राय, बीडीओ नदीगांव गणेशप्रसाद आदि की मौजूदगी में संपन्न तहसील दिवस में पिछले तहसील दिवसों की लंबित पड़ी समस्याओं को लेकर भी एसडीएम और सीओ ने अधीनस्थों को तगड़ी घुट्टी पिलाई, कहा कि आज की समस्या अगले तहसील दिवस से पहले निपट जानी चाहिये अन्यथा की स्थिति में शासन को रिपोर्ट भेज दी जायेगी। इस दौरान एसडीओ विद्युत विकास सोनी, जेई जलसंस्थान एससी सचान, मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा, कोंच कोतवाली से दरोगा जयवीर सिंह, थाना कोटरा से गंगाप्रसाद, एट से घनश्याम यादव, जेई नपा सतीश कमल, जेई विनियमित क्षेत्र रामवीर सिंह, नपं नदीगांव से शिवकुमार पांडे, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply