उरई। एक और किसान की सदमे के कारण अपने खेत पर ही हृदयाघात में मौत हो गई। सुबह जब उसका पुत्र खेत पर पहुंचा तो उन्हें अचेत हालत में देखकर उसके होश उड़ गये। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया।
कस्बा जालौन के चुर्खीबाल मोहल्ला निवासी राजाराम कुशवाहा (60वर्ष) ने अपनी दो बीघा खेती में गेंहू बोया था जिसे अन्ना जानवर चर गये। रात में जब वे पानी लगाने के लिए खेत पर पहुंचे तो फसल की बर्बादी का नजारा उन्हें बर्दाश्त नही हो सका। सोचते विचारते वे खेत में ही लेट गये और उनके कुछ देर बाद प्राण पखेरू उड़ गये। सुबह उनका पुत्र शिवकांत जब खेत पर पहुंचा तो उनकी हालत देखकर सन्न रह गया। अस्पताल में डाक्टरों ने पहली नजर में ही बता दिया कि उनकी मौत हो चुकी है।







Leave a Reply