उरई। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बिना शर्त रिहा किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष को षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाकपा माले सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
बुधवार को बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कामरेड राजीव कुशवाहा ने कहा कि कन्हैया कुमार का देश विरोधी नारे लगाने में कोई हाथ नहीं है। रामदेव सिंह ने कहा कि रोहित बेमुला के मामले में अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है। जो लोग रोहित बेमुला को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराये गये थे उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है। मंगल सिंह, इदरीश, राम सिंह चैधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Leave a Reply