0 डीएम को औषधि विके्रता परिषद ने सौंपा ज्ञापन
उरई। ड्रग लाइसेंस की बढ़ी हुई फीस को लेकर औषधि विक्रेता परिषद के तत्वावधान में 28 फरवरी को दवा विक्रेताओं की हड़ताल रहेगी। इस आशय की सूचना दवा विक्रेताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी रामगणेश को ज्ञापन सौंपकर दी। उन्होने कहा कि दवा व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ बढ़ाया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बुधवार को औषधि विक्रेता परिषद के तत्वावधान में कई दवा व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार खरया ने कहा कि दवा विक्रेताओं के लाइसेंस फीस को मनमाने तरीके से बढ़ाया गया है। 29 जनवरी को गाजियाबाद में केमिस्ट एंव ड्रगिस्ट फेडरेशन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरकार की इस नीति का विरोध जोरदार तरीके से किया जायेगा। 28 फरवरी को पूरे प्रदेश के दवा विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे। दवा के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रकट किया जायेगा। दवा विक्रेताओं के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। इस मौके पर तरुण तिवारी, डा. देवेंद्र सेठ, शिवकुमार कुरेले सहित कई दवा व्यापारी उपस्थित रहे।







Leave a Reply