0 कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, कैसे हो समस्याओं का समाधान
कोंच-उरई। जनता की समस्याओं को तुरंत निपटाने की मंशा को लेकर शासन द्वारा शुरू जाने बाले समाधान दिवस अब महज औपचारिता बन कर रह गये हैं। बिना जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी के कैसे समस्यायें निपटेंगी, इसका शायद ही किसी के पास कोई माकूल जबाब हो।
कोतवाली कोंच में कोतवाल मनवीर सिंह की अध्यक्षता और एसआई जयवीर सिंह की मौजूदगी में आज निपटे समाधान दिवस में केवल तीन ही शिकायतें आईं जिनमें से एक तो नगर पालिका से जुड़ी थी, बाकी की दो राजस्व और पुलिस से बाबस्ता रहीं। समाधान एक का भी नहीं हो सका। इसका समझ में आने बाला एक ही कारण हो सकता है कि आयोजन में किसी जिम्मेदार अधिकारी ने तशरीफ फरमाने की जेहमत नहीं उठाई। समाधान दिवस की मूल भावना है कि राजस्व से जुड़े विवादों में राजस्व विभाग पुलिस की मदद लेकर समस्या का निराकरण करे। आप नेता जुगलकिशोर अग्रवाल ने अपनी शिकायत में अतिक्रमण हटाये जाने की मांग जोरदारी के साथ उठाई। उधर, कैलिया में एक भी शिकायत समाधान दिवस में नहीं प्राप्त हुई, जबकि नदीगांव में मात्र एक प्रार्थना पत्र ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।







Leave a Reply