0 कोंच युवा विकास समिति के तत्वाधान में आज से क्रिकेट मेले का हुआ शानदार आगाज
0 राजनैतिक और प्रशासनिक हस्तियां उद्घाटन सत्र में रहीं मौजूद
कोंच-उरई। सपाई रंग में रंगी कोंच युवा विकास समिति के तत्वाधान में शनिवार से क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हाटा के पास स्थित वाजपेयी के बगीचे में हो गया है। उद्घाटन सत्र में मौदहा और कानपुर की टीमों के बीच शानदार मुकाबले का हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने आनंद लिया। सपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांची के अलावा सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव व पूर्व सपा सांसद घनश्याम अनुरागी ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया और दोनों टीमों से परिचय प्राप्त करने के बाद क्रिकेट खेल कर मैच की शुरूआत की।
कोंच के बयोवृद्ध मठूले यादव की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये सपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कोंच के उत्साही नौजवानों ने क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर बहुत ही अच्छा कार्य किया है। खेलों से परस्पर मैत्री को मजबूत करने में तो मदद मिलती ही है, इनसे सामाजिक एकता और समरसता को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा दिक्भ्रमित होता जा रहा है जिसका सबसे बड़ा कारण हम अपने पारंपरिक खेलों को भूलते जा रहे हैं। आज जरूरत इस बात की है कि हम खेलों को प्रोत्साहित करें और समय समय पर ऐसे आयोजन करते रहें जिससे युवाओं का रूझान खेलों की ओर बढ़ सके। डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांची, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी आदि ने भी टूर्नामेंट की सफलता के लिये शुभकामनायें दीं। सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित करते हुये आभार जताया। आयोजन समिति के अध्यक्ष दंगल यादव सहित हिम्मतसिंह यादव, रणजीत यादव, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू निरंजन पडरी, सभासद राघव जी गुर्जर, अशोक गुर्जर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष झांसी सुदेश पटेल, आरपी निरंजन, सरनामसिंह यादव, घनाराम बरार, अनिल वर्मा, राहुल तिवारी, अभिषेक रिछारिया, मृदुल दांतरे, महेन्द्रसिंह राठौर, नीरज यादव, मोहनसिंह यादव डंपी, रवीन्द्रकुमार, छोटे ठाकुर, नदीम पठान, प्रशांत मिश्रा जॉनी, कमलेश, दीपू यादव, दिलशाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शनी मैच में मीडिया ने रौंदा सपाईयों की टीम को
आज से शुरू हुये कोंच क्रिकेट महोत्सव की शुरूआत मीडिया एकादश और सपा एकादश की टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच से हुई। इस रोमांचक मैत्री मैच में मीडिया की टीम ने सपाईयों की टीम को बुरी तरह से रौंदते हुये पांच विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। मीडिया टीम ने टॉस जीत कर सपा एकादश टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। सपा एकादश की टीम को मीडिया टीम ने अपने उम्दा क्षेत्र रक्षण और सटीक गेंदबाजी की बदौलत सपा एकादश को महज 61 रनों के स्कोर पर सिमटने को मजबूर कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुये मीडिया एकादश ने पांच विकेट बचा कर टारगेट प्राप्त कर लिया। मीडिया टीम के जांबाज खिलाडियों सुनील शर्मा और मृदुल दांतरे ने बढिया पारी खेलते हुये मीडिया टीम को शानदार जीत दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येन्द्र उर्फ शीलू पडरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। सपा एकादश टीम में कप्तान राहुल तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, राघवजी गुर्जर, हिम्मत यादव, ललित वर्मा, अशोक गुर्जर, रेहान सिद्दीकी, छोटे ठाकुर, रामानंद कुशवाहा, मुजीब अहमद, गुफरान अहमद शामिल रहे, जबकि मीडिया एकादश टीम में कप्तान मनीष राज, सुनील शर्मा, अजय श्रीवास्तव, प्रशांत बनर्जी, करूणानिधि शुक्ला, मृदुल दांतरे, अनुज कौशिक, राकेश सिंह, मुबीन, प्रदीप त्रिपाठी, मयंक गुप्ता शामिल रहे।







Leave a Reply