0 शटल के सुबह के फेरे का श्रेय लेने बाले हकीकत जानें
20orai13कोंच-उरई। रेल विभाग ने कोंच-एट शटल की नई समय सारिणी घोषित करते हुये शाम का एक फेरा कट करते हुये सुबह एक फेरा बढाने का काम किया है। कोंच के वे लोग जो इस फेरे को बढाये जाने का श्रेय लेने की कोशिशों में जुटे हैं उन्हें यह बात समझनी होगी कि जनता को ज्यादा दिनों तक बेबकूफ नहीं बनाया जा सकता है क्योंकि रेल विभाग ने कोई फेरा बढ़ाया नहीं है, बल्कि शाम का फेरा कट होने से साबरमती ट्रेन से जाने वाली सवारियां बेआसरा हो गई हैं।
कोंच से एट के बीच शटल के काफी लंबे समय से सुबह आठ बजे शटल का एक और फेरा बढ़ाये जाने की मांग चलती रही है। समय समय पर यहां के समाजसेवक रेल विभाग को स्मरण पत्रों के माध्यम से भी इस फेरे की उपयोगिता बताते हुये इसे जनहित में बढाये जाने के हामी रहे हैं। रेल विभाग ने दो दिन पूर्व कोंच-एट शटल की नई समय सारिणी घोषित की है जिसमें नागरिकों को विभाग ने बेबकूफ बनाने का काम किया है, विभाग ने शाम का एक फेरा कोंच से एट जाने बाला 6.05 बजे का कट करके सुबह 8.45 कर दिया है जिसे लेकर यहां के तमाम हवा हवाई नेता श्रेय लूटने के लिये मचलने लगे हैं और जनता को भ्रमित करते हुये इसे फेरा बढ़ना बता रहे हैं। उन नेताओं को यह बात समझनी होगी कि शाम के फेरे से साबरमती का कनैक्शन कोंच के यात्रियों को मिलता था जो अब नहीं मिलेगा। यात्रियों को या तो अपने साधनों या आपे आदि से एट तक की सेवा करनी होगी। कोंच रेल सुविधाओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रहने वाले समाजसेवी सुनील लोहिया ने रेल विभाग की इस कारस्तानी को जनता के साथ छलावा बताते हुये कहा है कि शाम को जो नया एडजस्टमेंट ट्रेन नं. 51868 को 16.40 कोंच से किया गया है वह बिल्कुल ही अनुपयोगी है। उन्होंने डीआरएम को फैक्स भेज कर मांग की है कि यात्री हित में ट्रेन नं. 51868 को वर्तमान समय सारिणी के अनुसार कोंच से 20 बजे यथावत चलाये जाने से कोंच के यात्रियों को इस मार्ग की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन झांसी की ओर जाने बाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व लखनऊ की ओर जाने वाली कुशीनगर से यात्रा करने का लाभ मिलता रहेगा। पहले भी यह शाम को 20 बजे ही कोंच से एट के लिये जाती रही है। मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति झांसी के सदस्य डॉ. दिलीप सेठ ने भी इस फेरे को पूर्व की भांति कोंच से शाम 20 बजे चलाये जाने की पुरजोर मांग रेलवे के उशाधिकारियों से की है। इन लोगों की यह भी मांग है कि छठा फेरा बढाया जाये ताकि एट से निकलने बाली कोई भी ट्रेन कोंच के यात्रियों के लिये अछूती न रहे और सभी ट्रेनों का मिलान होता रहे।
रेल विभाग ने की है आंकड़ों की बाजीगरी-सांसद
20orai14कोंच-एट शटल की नई समय सारिणी को लेकर इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा खासे खफा हैं। उन्होंने यद्यपि सुबह का फेरा बढाये जाने को यात्रियों के व्यापक हित में बताया है लेकिन इसे रेल विभाग द्वारा की गई आंकड़ों की बाजीगरी निरूपित करते हुये कहा है कि नागरिकों की मांग छठा फेरा बढाने की थी न कि पांच फेरों में ही इधर का उधर करने की। उन्होंने बताया है कि शाम को 16.40 बजे जाने वाली ट्रेन को यथावत 20 बजे चलाने के लिये डीआरएम को फैक्स भेज कर कहा है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि वह छठा फेरा बढ़वा कर ही दम लेंगे ताकि यहां के यात्रियों को साबरमती ट्रेन का मिलान होता रहे।

छठे फेरे की मांग बरकरार रहेगी-सुनील
20orai15बारसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा है कि छठे फेरे की मांग बरकरार है, कोंच के यात्रियों से साबरमती ट्रेन से मिलान कराने की जो सुविधा छीनी जा रही है उसे बहाल कराने के लिये वह सतत प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि शाम 20 बजे कोंच से ट्रेन यथावत रखने के लिये रेल विभाग के उश्चाधिकारियों से बात भी की है और पत्र भेज कर छठा फेरा बढाने की मांग भी की है।

Leave a Reply