27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर हो रहे चुनाव में ड्यूटी लगाये जाने के बाद भी कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही करने पर मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने भूमि संरक्षण अधिकारी वाईएन दुबे के खिलाफ पत्र आयोग को भेजा है। इसके पहले भी पंचायत चुनाव में यह अधिकारी लापरवाही कर चुके हैं जिस पर कार्रवाई प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत के सदस्य पद के रिक्त पदों पर चुनाव हो रहा है। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में भूमि संरक्षण अधिकारी वाईएन दुबे की ड्यूटी लगाई गयी थी लेकिन वह शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे। सीडीओ ने निर्वाचन कार्यालय से पता किया तो मालूम हुआ कि भूमि संरक्षण अधिकारी ने उनके यहां ही बीमार होने का प्रार्थना पत्र भेजा है। सीडीओ ने कार्यालय में पता कराया तो कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। साथ ही इसके पहले चुनाव में की गयी लापरवाही का जिक्र भी पत्र में किया गया। सीडीओ ने बताया कि बार बार कहने के बाद भी भूमि संरक्षण अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं ला पाये हैं।

Leave a Reply