0 अबकी दफा शुरूआत हुई मारकंडेयश्वर तिराहे से
0 दुकानदारों ने आनन फानन समेटे अपने तामझाम
0 दोहरे मापदंड पर नाराज दुकानदार लेटे सड़क पर
25orai07 25orai08 25orai09कोंच-उरई। कोंच में लगभग हर जगह बेतहाशा पसरे अतिक्रमण को लेकर पहले से तयशुदा तारीख पर आज पालिका का डंडा चला, शासन के निर्देश पर गुरूवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और जेसीबी गरजी जिसमें सड़क के दोनों तरफ पसरे अतिक्रमण को बेमुरौव्वती से रौंद दिया गया। आज के अभियान में गनीमत यह रही कि किसी को इसमें बख्शा नहीं गया जिसके चलते अभियान पर अंगुलियां उठाने का मौका लोगों को नहीं मिल सका। इसके बाबजूद एसआरपी इंटर कॉलेज के सामने के दुकानदारों ने अपना सामान हटाने का मौका नहीं दिये जाने को लेकर अपना तीखा विरोध दर्ज कराया और सड़क पर जेसीबी के आगे भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में लेट गये, बाद में वे वहां से हट गये और अभियान आगे बढ गया।
शासन के निर्देश पर सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाने को लेकर यद्यपि गुजरी 9 फरवरी को अभियान की शुरूआत रामगंज बाजार से हो गई थी लेकिन अतिक्रमण हटाते वक्त प्रशासन ने कुछ को छोड़ो, कुछ को तोड़ो नीति जब अपनाई तो दुकानदारों का तीखा विरोध झेलना पड़ा, जेसीबी को भी अपनी सूंड़ समेटनी पड़ी थी। इसके बाद 15 फरवरी को पालिका में दुकानदारों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में तय तिथि 22 को अतिक्रमण हटना था लेकिन उस दिन नगर विकास मंत्री आजमखां जिले में थे सो आज से यह अभियान एक बार फिर शुरू किया गया। अतिक्रमण को लेकर शासन स्तर से स्थानीय प्रशासन को बड़े ही सख्त निर्देश मिले हैं कि बिना किसी रियायत के पालिका सीमा में किये जाने वाले अतिक्रमण को बेमुरौव्वती के साथ मिसमार कर दिया जाये। गुरूवार को एसडीएम संजयकुमार सिंह की अगुवाई में पालिका के ईओ विनोद कुमार सोलंकी, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह यादव, बरिष्ठ लिपिक विजय अवस्थी, अनुराग गुप्ता आदि मारकंडेयश्वर तिराहे पर सफाई कर्मियों की पूरी पल्टन के साथ अतिक्रमण हटाने निकल पड़े। पालिका की जेसीबी जब चली तो एक तरफ से टीन टप्पर हटाती चली गई हालांकि इस अभियान में कुछ अतिक्रमण बेरहमी से हटाये गये तो कईयों ने नुकसान से बचने के लिये अपने शैड आदि खुद ही हटा लिये। इसी बीच दुकानदारों ने देखा कि कुछ टीन टप्पर तो बेरहमी से तोड़ दिये जा रहे हैं जबकि कुछ को आराम से हटा लेने के लिये मोहलत बख्शी जा रही है तो बढी तो दुकानदार उग्र हो गये। इस पर विवाद काफी बढ गया, यहां तक कि भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित तमाम दुकानदार जेसीबी के आगे सड़क पर लेट गये। इस बिगड़ती स्थिति को अधिकारियों ने किसी तरह संभाला और बात आगे बढी। इस दौरान कोतवाली के दरोगा जयवीर सिंह, मंडी चैकी इंचार्ज उदयपाल सिंह, सुरही चैकी इंचार्ज दिनेश यादव आदि भी मौजूद रहे।

प्रशासन दोहरा मापदंड न अपनाये-प्रदीप
25orai10अभियान को लेकर भाजपा के तेवर सख्त दिखे, पार्टी नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रशासन एक नजर से सभी को देखे, दोहरा मापदंड नहीं चलने दिया जायेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदारों का विरोध इस बात को लेकर रहा कि उन्हें अपने शैड बगैरह हटाने का मौका दिया जाये। उन्होंने मौके पर भी देखा कि किसी को तो आराम से सामान हटाने मोहलत दे दी जा रही थी जबकि किसी के शैड्स पर जेसीबी अपनी बेमुरौव्वती दिखा रही थी। इससे तैश में आये दुकानदार भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अगुवाई में जेसीबी के आगे सड़क पर लेट गये। इस स्थिति को लेकर अधिकारी असमंजस में पड़ गये, हालांकि बाद में कुछ लोगों जिनके अतिक्रमण ढहाये नहीं गये थे, को अपने हाथों शैड्स हटाने की अनुमति दे दी गई और तब जाकर काम आगे बढा।

Leave a Reply