27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने की वजह से ससुरालियों ने बहू का गर्भपात करा दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामला मोहल्ला बल्लभ नगर निवासी प्रतिष्ठित ठेकेदार भरतलाल गुप्ता से जुड़ा है। उनकी पुत्री मीनाक्षी (21वर्ष) की ससुराल शहर के ही मोहल्ला गोपाल गंज में है। उन्होंने उक्त मोहल्ला निवासी रामरतन के पुत्र राजा विशाल के साथ धूमधाम से शादी की थी। जिसमें यथाशक्ति उपहार बेटी और दामाद की खुशी के लिए दिये थे। लेकिन ससुरालीजन लालची होने की वजह से उनकी पुत्री से 15 लाख रुपये और एक स्कार्पियो गाड़ी पिता से और दिलाने का दबाव बनाने लगे। जिसके लिए मीनाक्षी सहमत नही हुई तो राजा विशाल उसके पिता रामरतन, मां गीता व एक अन्य व्यक्ति मानसराज ने उसके साथ मारपीट की और उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 313, 323, 504, 498 ए और दहेज निवारण अधिनियम की धारा 3/4 का मुकदमा लिख लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता कर रहे हैं।

Leave a Reply