उरई। बुंदेलखंड विश्व विद्यालय के 27 फरवरी को होने वाले 20 वें दीक्षांत समारोह में एमए इतिहास के छात्र ग्राम कुइया निवासी बाबूसिंह महान के पुत्र प्रवीण महान को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक स्वर्ण पदक से अलंकृत कर सम्मानित करेंगे। यह पदक पाकर उन्होंने अपने गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।
प्रवीण वर्तमान में रैला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित-विज्ञान के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। डीवी काॅलेज की एमए इतिहास विभाग की प्रवक्ता डाॅ. शारदा अग्रवाल और डाॅ. मंजू माहेश्वरी ने प्रवीण की सफलता पर गर्व जताते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।






Leave a Reply