25orai02उरई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के दीक्षांत समारोह में उरई की लाड़ली डाॅ. सौम्या कुलश्रेष्ठ को एमबीबीएस की सर्जरी में पहला स्थान आने पर इस्टीटयूट आॅफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर वीके शुक्ला ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सौम्या की इस सफलता पर उनके परिवार के लोगों के साथ-साथ पूरा शहर गर्व से फूले नही समा रहा है।
ध्यान रहे कि सौम्या जिले के जानेमाने शिक्षाविद् रहे स्व. शिवप्रसाद कुलश्रेष्ठ की पौत्री है। उसके पिता देवेंद्र कुलश्रेष्ठ इंटर काॅलेज के शिक्षक और एनसीसी के मेजर हैं। जबकि मां मृदुला कुलश्रेष्ठ सौम्या साड़ी के नाम से व्यवसाय संचालित करती हैं। सौम्या का सपना है कि वह गरीब मरीजों को ज्यादा से ज्यादा मदद देंगी। वह शहर के प्रमुख सर्जन डाॅ. रमेश चंद्रा को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं।

Leave a Reply