27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। मोबाइल टावर से बैट्री चोरी के एक मामले में कंपनी के सुपरवाइजर ने टावर के दो गार्डों के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुये कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त विवरण के मुताबिक गत 26 फरवरी की रात नदीगांव रोड स्थित वोडाफोन के मोबाइल टावर से वैट्री चोरी हो गई थी। चोरी की सूचना कंपनी के सुपरवाइजर सत्यप्रकाश पुत्र चरणसिंह निवासी यशोदानगर कानपुर ने कोतवाली में देकर टावर के ही दो गार्डों ज्ञान सिंह व पंकज सिंह को नामजद कराया है।

Leave a Reply