कोंच-उरई। तहसील कोंच में पदस्थ लेखपाल ब्रजराज सिंह के पिता के निधन पर लेखपाल संघ की शोकसभा तहसील सभागार में एसडीएम संजयकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारीजनों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर तहसीलदार जितेन्द्रपाल, कानूनगो बलरामसिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, कृष्णपाल सिंह, राजेन्द्रसिंह वर्मा, लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा, लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, राजेन्द्र दूरवार, राजेश शर्मा, रामकुमार पटेल, अतुल शर्मा, रवीन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र यादव, याज्ञवाल्क्य त्रिपाठी, वशिष्ठ त्रिपाठी, सुरेन्द्रसिंह, प्रेमकिशोर निरंजन, श्यामकुमार, केशकुमार मिश्रा, रामसिंह, कौशलकिशोर, नरेन्द्र गुप्ता, रामबाबू वर्मा, रामविहारी राठौर, योगेश सोनी सहित तमाम तहसील स्टाफ मौजूद रहा।






Leave a Reply