27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। कोतवाली पुलिस ने देशी शराब के 14 क्वार्टर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा चैकी प्रभारी राजवीर सिंह व मंडी चैकी प्रभारी उदयपाल सिंह नियमित गश्त पर क्योलारी तीतरा रोड पर निकले थे तभी बस्ती गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके झोले से 14 क्वार्टर देशी शराब के बरामद हुये। पकड़े गये व्यक्ति प्रमोद शिवहरे पुत्र डालचंद्र निवासी ग्राम बस्ती का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply