27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष रामसिंधु गर्जर की अध्यक्षता में उनके ग्राम सदूपुरा स्थित आवास पर आयोजित हुई। जिसमें रविवार को श्री श्री रणछोर दास जी महाराज के ग्राम सिंहपुरा में कुरीतियों के उन्मूलन की जागरूकता के लिए होने जा रहे विशाल कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में महासभा के प्रदेश महासचिव उपेंद्र गुर्जर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समाज के लोगों को उक्त कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में अवगत करायें और अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 हरिगिरी जी महाराज और गुर्जर पत्रिका के संपादक सरदार सिंह गुर्जर होगें। साहिल गुर्जर, रवि गुर्जर, शिवम गुर्जर, आदर्श गुर्जर, राघवेंद्र गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply