27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। नवीन उद्यान रोपण योजना में जनपद के 364 किसानों का चयन कर उनकी सूची विभाग के कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है। इस योजना में तीन वर्ष तक लाभार्थी को तीन हजार रुपये तक प्रति माह अनुदान देने का आकर्षक प्रावधान है इसलिए इसमें शामिल होने के लिए मारामारी मची रही।
जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि चयनित लाभार्थियों में जिन्होंने अभी तक बागवानी नही लगाई है वे एक सप्ताह में यह कार्रवाई पूरी करें उन्हें 7 मार्च तक उद्यान निरीक्षक आरपी वर्मा को पौध खरीद की रसीद, बाग की फोटो और अपनी बैंक पासबुक के आमुख की छायाप्रति जमा करानी होगी। ऐसा न होने पर उनकी प्रोत्साहन राशि खातों में नही पहुंच पायेगी।

Leave a Reply