उरई। नेशनल लाइव स्टाॅक योजना के तहत लघु और सीमांत श्रेणी के पशु पालकों को हस्त चलित व शक्ति चलित कुटी मशीनें वितरित की जायेगी। अल्पसंख्यकों को इस योजना में निर्धारित आरक्षण मिलेगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. एसके शाक्य ने बताया कि हस्त चलित पांच हजार रुपये की कुटी मशीन पर लाभार्थी को 75 प्रतिशत और शक्ति चलित 20 हजार रुपये की कुटी मशीन पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। हस्त चलित मशीन लेने के लिए कम से कम दो दुधारू पशु लाभार्थी के पास होना चाहिए जबकि शक्ति चलित मशीन के लिए कम से कम पांच दुधारू मवेशी होना अनिवार्य है। हस्त चलित कुटी मशीन प्रत्येक ब्लाॅक में 6 से 7 तक लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जायेंगी। जबकि शक्ति चलित मशीने जनपद स्तर पर केवल 8 से लेकर 9 तक लाभार्थियों को ही दी जा सकेंगी। लाभार्थियों का चयन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।






Leave a Reply